मथुरा, फरवरी 27 -- ब्रज की खिलाड़ी शिखा ने राज्य स्तरीय इन्डोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रथम दिन शानदार प्रदर्शन कर लॉग जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसका आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है। इसके पहले दिन शिखा ने लॉग जंप प्रतियोगिता में 5.76 मीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं 60 मीटर दौड़ में अमन कुंतल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया है। 60 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। शिखा की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक एवं विजय सिंह वर्मा, ओलम्पिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, सह सचिव पदम सिंह कौन्तेय सहित डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, हरदेव सिंह, लोकेश कुंतल, नितिन शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, सुंदर सिंह धनगर आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस...