कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता 20 मार्च से होगी। यह जानकारी देते हुए हॉकी संघ कुशीनगर के सचिव प्रियेश पाण्डेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 24 मार्च तक आयोजित होगी। 20, 21 व 22 मार्च को लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि 23 को दो सेमीफाइनल और 24 मार्च को फाइनल के बाद प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 10 प्रतिष्ठित टीमें भाग ले रही हैं। स्थानीय टीम स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई, स्पोर्ट्स स्टेडियम कन्नौज, नेहरू स्टेडियम गाज़ीपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, चन्द्रदेव सिंह हॉकी एकेडमी तरवा, एम्पायर स्पोर्ट्स एकेडमी प्रयागराज व शिव कालभैरव एकेडम...