साहिबगंज, मार्च 16 -- साहिबगंज। आईसीटी चैंपियनशिप-झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व संबंधित विद्यालयों के आईसीटी समन्वयकों को सोमवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। स्थानीय पुलिस लाइन अपग्रेड हाई स्कूल के सभागार में उक्त समारोह का शुभारंभ डीईओ डा. दुर्गानंद झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रतियोगिता चरणबद्ध रूप से विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की गई थी। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 23-27 सितंबर, प्रखंडस्तर पर 06- 08 नवंबर, जिलास्तर पर 18-19 नवंबर तथा राज्य स्तर पर 05 दिसंबर को संपन्न हुई थी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली थी। विद्यालय स्तर पर आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप में कुल 9587 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद प्रखंड स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.