नैनीताल, फरवरी 6 -- फोटो भीमताल, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिलास्तरीय अबेकस प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सात ब्लॉकों के 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रामनगर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुमड़ियाडाम की विज्ञा अग्रवाल ने प्रथम, बेतालघाट विकासखंड की छात्रा अंजलि बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं 10 को एससीईआरटी देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. पीएस बुंगला ने किया। कविता मेहरा ने अबेकस के महत्व के बारे में बताया। अबेकस जिला संयोजक राजेश कुमार पांडे ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। निर्णायक प्रदीप बोहरा और ललित शर्मा रहे। यहां रेखा तिवारी, तनुजा रहीं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.