बेगुसराय, नवम्बर 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल बालक-14 खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सारण और पटना के बीच खेला गया। यह एक-एक गोल की बराबरी पर रहा। दूसरा मैच भागलपुर व पूर्णिया प्रमंडल के बीच हुआ। वह भी बराबरी पर रहा I दोनों ही टीमों ने एक भी गोल नहीं किया। वहीं पहले सेमी फाइनल मैच मुंगेर व भागलपुर प्रमंडल के बीच खेला गया। इसमें मुंगेर की टीम ने भागलपुर प्रमंडल को ट्राय ब्रेकर में 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लिया। दूसरे सेमी फाइनल मैच में सारण की टीम ने 2-0 से कोशी प्रमंडल को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी। फाइनल मैच गुरुवार को होगा। चौथे दिन गुरुवार को राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल बालक-14 खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुंगेर बनाम कोशी प्रमंडल के बीच खेला जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.