हरिद्वार, फरवरी 3 -- हरिद्वार-बी टीम ने राज्यस्तरीय अंडर-18 हॉकी का खिताब कब्जाया। हरिद्वार-ए को फाइनल मुकाबले में 2-1 से हार झेलनी पड़ी। मंगलवार को खेल निदेशालय और जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी अंडर-18 प्रतियोगिता का चौथे दिन भव्य समापन हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिकनगर राजीव शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि चौथे दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने उच्च स्तर का खेल कौशल दिखाया। पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार-बी ने यूएसनगर को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार-ए ने देहरादून को 6-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इंद्रमोहन बर्थवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.