लोहरदगा, अप्रैल 7 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। धनबाद जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सहयोग से पांच और छह अप्रैल को महुदा, धनबाद में आयोजित अंडर 17 झारखंड राज्य बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में लोहरदगा जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पवन उरांव ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। रोहित कुमार, धनेश्वर महतो पवन खेरवार ने रजत पदक और प्रेम उरांव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंशु लकड़ा ने कांस्य पदक जीता। लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि लोहरदगा जिले के पहलवानों ने आधा दर्जन मेडल जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है। आने वाले समय में मेडल की संख्या बढ़ेगी। अजीत स्वयं ट्राइबल गेम में पिछले द...