पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। सहायक निदेशक मत्स्य विभा लोहनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर की मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के लिए आनलाइन आवेदन 28 जून तक किया जा सकता है। योजनाओं में लाभ प्राप्त करने के लिए योजनावार आवेदन अलग-अलग करने होंगे। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजना का वितरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ लगाए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। अगर योजनाओं में भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए 28 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन करन...