अररिया, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सरकारी सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नप प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान महादलित परिवारों के चूल्हे और चौकी तक टूट गए, जिससे व्यथित परिवार सिर्फ गुहार तक ही लगा पायी। यह कार्रवाई राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर की गई। फारबिसगंज के एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने अभियान को लेकर दंडाधिकारी की नियुक्ति की थी तथा फारबिसगंज और बथनाहा थाना अध्यक्ष को भी इस अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी संरचनाएं ध्वस्त कर दी गईं, जिसमें महादलित परिवारों के चूल्हे और चौकी भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- जिले भर में सख्ती से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान मामले की पुष्टि करते हुए का...