राज्य सूचना आयुक्त पहुंचे खीरी, ली बैठक
लखीमपुरखीरी, मई 24 -- राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश शनिवार को खीरी पहुंचे। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का मूल उद्देश्य आमजन को समय से और सरल तरीके से सूचना उपलब्ध कराना है, जिससे शासन व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण अनिवार्य रूप से 30 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। किसी भी स्थिति में आधी-अधूरी, भ्रामक अथवा टालमटोलपूर्ण सूचना न दी जाए, बल्कि तथ्यपरक एवं बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, एसडीएम अर्चना ओझा, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी नामित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.