मेरठ, मई 21 -- जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बी)-2026 का आयोजन 1 व 2 जून को प्रयागराज में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट पर 26 मई शाम 7 बजे तक ऑनलाइन प्रविष्टि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में निर्धारित मानक पूरा करने वाले खिलाड़ियों को 24 से 28 जून तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। इसमें वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनकी आयु 24 जून 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो। यह भी पढ़ें- दीपनगर स्टेडियम में नालंदा एथलेटिक्स मीट 2026 प्रतियोगिता 26 और 27 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...