राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं, कोयला अधिकारियों में डर का माहौल : कोयला राज्यमंत्री
धनबाद, मई 15 -- धनबाद दौरे पर आए कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गुरुवार को कहा कि कोयला क्षेत्र को राज्य सरकार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। सीआईएसएफ की भूमिका कोयला क्षेत्र तक सीमित है। कोयला तस्करी, अधिकारियों पर हमले जैसी कई घटनाएं हुई हैं, जिससे बीसीसीएल को परेशानी हुई है। कोयला अधिकारियों में डर का माहौल है। इससे कोयला उत्पादन पर भी असर पड़ा है। कंपनी लक्ष्य से पीछे है। मंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ की भूमिका कोयला क्षेत्र तक सीमित है। कोयला तस्करी, अधिकारियों पर हमले जैसे मामले में एफआईआर, कार्रवाई आदि पुलिस को करनी है। जिस मुस्तैदी से पहल होनी चाहिए, वह नहीं हो रही है। ऐसे में सीआईएसएफ को ज्यादा सशक्त बनाने के लिए अतिरिक्त अधिकार देने की बात हो रही है। निकट भविष्य में इसपर निर्णय की उम्मीद है। गंभीरता से बातचीत चल रही है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.