चक्रधरपुर, मार्च 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। 1. शहर की कौन-सी पांच बड़ी समस्याएं हैं। प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं से कैसे निपटेंगे? चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि राज्य सरकार तथा जिला के अधिकारियों के सहयोग से चक्रधरपुर नगर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में यात्री बस पड़ाव का निर्माण। चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी स्थित श्मशान घाटन में कचरा डंपिग यार्ड को किसी दूसरे जगह पर स्थापित करने, शहर में श्मशान घाट में विद्युतीकरण शवदाह का निर्माण कराने, चक्रधरपुर के ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की दिशा में भी कार्य करना हैं। शिक्षा के छात्र में छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था सुनिश्चित करना हैं। ताकि यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। 2. निगम क्षेत्र में गर्मियों में पेयजल, बारिश में ...