चक्रधरपुर, मार्च 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि राज्य सरकार और जिला के अधिकारियों के सहयोग से चक्रधरपुर नगर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में यात्री बस पड़ाव नहीं है। इसे लेकर उन्होंने बताया कि नगर परिषद बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से रखा जाएगा। नगर परिषद ने बस पड़ाव के लिए स्थल का चयन किया है। चक्रधरपुर के कुदलीबाड़ी स्थित श्मशान घाट में कचरा डंपिग यार्ड भी बड़ी समस्या हैं। शहर में श्मशान घाट में विद्युतीकरण की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर शुरुआती 100 दिनों की कार्य योजना में चक्रधरपुर के ऐतिहासिक रानी तालाब का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। शहर के जर्जर छोटे सड़कों का नये सिरे से निर्माण एवं मरम्मत का कार्य, नालियों की मरम्मत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.