राज्य सरकार ने बूढ़ा पहाड़ सड़क निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ से मांगा एनओसी
रांची, जुलाई 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित पुंदाग से बूढ़ा पहाड़ तक सड़क निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने का आग्रह किया है। मंत्री ने इस आशय का पत्र भी मंगलवार को रायपुर में हुई मुलाकात के दौरान उन्हें सौंपा। अपने पत्र में वित्त मंत्री ने कहा है कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र लंबे समय तक घोर उग्रवाद से प्रभावित रहा है, जिस कारण यहां के लगभग 10 गांव सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उग्रवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पिकेट भी स्थापित किए गए हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.