रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन, झारखंड और झारखंडवासियों के नाम पर सत्ता में आई सरकार अपने ही वादों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगातार सरकार की खामियों को उजागर करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां दलित समाज की स्थिति दयनीय बनी हुई है। बाउरी ने बताया कि सरकार के एक मंत्री ने स्वयं एससी की स्थिति सुधारने को लेकर सरकार से लिखित आग्रह किया है, जो इस बात का प्रमाण है कि हालात कितने गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जबकि एससी बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेजने की मांग बहुत पहले से की जा रही थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.