बोकारो, फरवरी 11 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये दर्जनों लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, कसमार व पेटरवार प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं व आवश्यकताओं से मंत्री योगेंद्र प्रसाद को अवगत कराया। सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य सरकार जनहित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.