पटना, जून 17 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगर राज्य सरकार चाहे तो वह कृषि कानून बना सकती है। केंद्र सरकार की इससे अलग कोई सोच नहीं है। दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटना में पत्रकारों के सवाल पर यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार जिन तीन कृषि कानून को वापस लिया था, उसे फिर से लाने की तैयारी है। पीएम के 12 वर्षों के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रीय गौरव का नया इतिहास रचा है। यह भी पढ़ें- राज्य सरकार चाहे तो बना सकती है कृषि कानून : शिवराज वर्ष 2014 से पहले देश निराशा और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...