दरभंगा, मई 10 -- दरभंगा। पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा (माले) ने शनिवार को राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि भाकपा-माले, आइसा और आरवाईए ने इस पुलिसिया दमन की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को कुचलने की साजिश है। बिहार में लाखों पद खाली पड़े हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, लेकिन सरकार बहाली निकालने के बजाय युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। भाजपा-जदयू सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले और अन्य संगठन का प्रदर्शन आज यह भी पढ़ें- सरकार टीआरई-4 बहाली में देरी कर रही, लाठीचार्ज की निंदा यह भी पढ़ें- भाजपा के पास बेरोजगारी का जवाब लाठी: राहुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...