राज्य सरकार के निर्देश पर रामगढ़ में 27 व 28 जुलाई को होगा कुष्ठ रोग प्रशिक्षण
रामगढ़, जुलाई 17 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ जिले में 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण राज्य सरकार तथा राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची के निर्देश पर आयोजित होगा। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से चिकित्सा पदाधिकारी एवं कुष्ठ कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, दिव्यांगता की रोकथाम एवं पुनर्वास तथा उन्नत सरलीकृत सूचना प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही रोगियों की समय पर पहचान, उपचार, फॉलोअप तथा अभिलेख संधारण की नवीन प्रक्रियाओं पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रत्येक प्रखंड से एक नोडल चिकित्सा पदाधिकारी और एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.