देहरादून, मार्च 21 -- राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च को कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12:30 बजे संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च से 25 मार्च तक 12 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दून में 23 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीएम सविन बंसल ने तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें। आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दिवस किसी प्रक...