राज्य सरकार कर रही मंजूषा पेंटिंग वाली साड़ी की ब्रांडिंग
भागलपुर, अगस्त 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अंग क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से सजी मंजूषा कलाकारी को अब राष्ट्रपति का साथ मिल गया है। भागलपुर के कलाकारों द्वारा उपहार में दी गई मंजूषा पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैश्विक पटल पर बिहार का मान बढ़ाया है। मंजूषा पेंटिंग को जीआई टैग मिला हुआ है। राष्ट्रपति द्वारा इस विशेष साड़ी को पहने जाने के बाद बिहार सरकार अब इसकी ब्रांडिंग में जुट गई है। इन दिनों कला एवं संस्कृति विभाग सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी बड़े पैमाने पर ब्रांडिंग कर रहा है। इससे मंद पड़े सिल्क और हस्तशिल्प के कारोबार को एक नई संजीवनी मिल गई है। भागलपुर के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि अंग के तोहफे को स्वीकार कर राष्ट्रपति ने पूरे बिहार के कलाकारों का मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.