राज्य सरकार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
खगडि़या, जून 26 -- गोगरी, एक संवाददाता। बकाया मानदेय की राशि भुगतान करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्रदर्शन किया। संघ के श्वेता कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडलीय अस्पताल में प्रदर्शन किया। आशा संघ की महिलाओं ने बताया कि राज्य सरकार आशा कार्यकर्ताओ को स्थायी सरकारी नोकरी घोषित करे, स्वास्थ्य के क्षेत्रों में सरकार आशा कार्यकर्ताओ से सभी प्रकार की ड्यूटी कराती है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित सभी कार्यो की सफलता की जिम्मेवारी आशा कार्यकर्ता के हाथों दी जाती है, लेकिन आज आशा कार्यकर्ता फटेहाली की जिंदगी जी रही हैं। वही गोगरी अस्पताल से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं को पिछले कई माह से मानदेय का भुगतान नही किया गया है। यह भी पढ़ें- 11 महीने से मानदेय बकाया, मुंगेर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.