गुमला, जुलाई 8 -- गुमला। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सातवां राज्य सम्मेलन 11-12 जुलाई को जामताड़ा में होगा। सम्मेलन में गुमला सहित राज्य के सभी 24 जिलों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। जिले से लगभग 30 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मियों की नियुक्ति, प्रोन्नति, एमएसीपी, एनपीएस कटौती की राशि वापसी, चार लेबर कोड सहित 25 सूत्री मांगों पर चर्चा करेंगे। जानकारी महासंघ के राज्य सचिव भूषण कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...