समस्तीपुर, मई 3 -- ताजपुर। ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर डब्बा कलेक्शन सह जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाकपा माले एवं इससे जुड़े जनसंगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में सम्मेलन से जुड़े झंडे, बैनर लेकर डब्बा कलेक्शन सह जनसंपर्क अभियान चलाकर राज्य सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो. एजाज, जीतेंद्र सहनी, मोतीलाल सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- जनता के बुनियादी सवालों के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत : माले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...