बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की सोनियावां पंचायत में रविवार को भाकपा माले अंचल कमिटी की बैठक हुई। अंचल सचिव प्रमोद यादव ने आगामी 16 से 18 मई को दरभंगा के लहेरियासराय में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारियां और पार्टी की स्थानीय शाखाओं के पुनर्गठन करने को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। सुरेंद्र दास ने सम्मेलन की सफलता के लिए क्षेत्र में सघन प्रचार-प्रसार करने की रणनीति साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.