गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और जीत पर खुशी जाहिर की। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि सबों का भरोसा एनडीए पर कायम है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरा, जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा गया कि वह बिखराव और नेतृत्व के अभाव से जूझ रहा है। मीडिया प्रभारी रितेश सिंह ने भी जीत पर खुशी ...