जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। काले ने आज यहां बयान जारी कर कहा कि यह निर्णय उनके दीर्घ संसदीय अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली एवं संतुलित दृष्टिकोण का सम्मान है। हरिवंश जी ने अपने कार्यकाल में सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय परंपराओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। काले ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरिवंश जी के मार्गदर्शन एवं अनुभव से राज्यसभा की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, सार्थक एवं जनहितकारी बनेगी और उनका नेतृत्व लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।बताया जाता है कि हरिवंश का कार्य...