नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- राज्यसभा में पूर्व एथलीट और मनोनीत सदस्य पीटी उषा ने बुधवार को केरल के वायनाड जिले के कॉफी उत्पादकों के गहराते संकट पर चिंता जताई। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष से लेकर फसल बीमा की विफलता तक के मुद्दों पर सरकार से समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए उषा ने कहा कि वायनाड की कॉफी देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान देती है। सबसे अहम मुद्दा मानव और वन्यजीव संघर्ष का है। जंगली जानवर लगातार कॉफी बागानों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और मानव जीवन पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...