पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रविवार को हंड्रेड प्रथम बिहार स्टेट जूनियर अंडर 17,19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्णिया के डीडीसी सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार ने किया। इस अवसर पर एडीएम विधि व्यस्था पूर्णिया राजकुमार गुप्ता ,अपर समाहर्ता विभागीय कार्रवाई विनय कुमार एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव के एन जायसवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अलावा खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य अतिथि समारोह में मौजूद रहे। जिसमें डीआ...