भागलपुर, जुलाई 20 --  भागलपुर, वरीय संवाददाता  बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दरभंगा में होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए भागलपुर जिला अंडर-14 बालक एवं बालिका टीम का चयन ट्रायल रविवार को संपन्न हुआ। ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 28 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला बास्केटबॉल संघ की तरफ से बताया गया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण 20 जुलाई से 28 जुलाई तक होगा। संघ के मीडिया प्रतिनिधि सत्यम रॉय ने जानकारी दी कि चयन ट्रायल के दौरान डॉ. आदित्य अमन, विश्वजीत कुमार, जय बाबू, अक्षय अमन एवं ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जिला कबड्डी टीम गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...