राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
लातेहार, अगस्त 23 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। झारखंड एथलेटिक संघ एवं धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 एवं 22 अगस्त को धनबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कुल सात पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में अंतरी रानी कुजूर ने अंडर-14 बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन 'ए' में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं आकांक्षा मिंज ने अंडर-16 बालिका वर्ग के हाई जंप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-16 बालिका वर्ग की 80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में संगीता कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी वर्ग के पेंटाथलॉन में विनीता लकड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.