राज्य शिक्षक पुरस्कार से शिक्षिका ऊषा सिंह सम्मानित
चंदौली, सितम्बर 6 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऊषा सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोरखपुर के योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ ताल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने उन्हें 25 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार और 25-25 हजार रुपये की धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के 61 शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया था। इसमें चंदौली जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की इंचार्ज प्रधानाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.