मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरनगर राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए बुधवार को बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए जनपद स्तर पर साक्षात्कार हुए। डायट कार्यालय में निधारित समय पर आवेदनकर्ता शिक्षक साक्षात्कार के लिए पहुंचे। साक्षात्कार में तीन शिक्षक शामिल हुए, जबकि एक शिक्षक अनुपस्थित रहे। चयन समिति ने तीनों शिक्षकों के कार्यों की फाइल में दर्ज कार्यों को परखते हुए उनके नाम उच्च स्तर पर भेजने के लिए सुरक्षित कर लिए हैं।उत्तर प्रदेश में राज्य शिक्षक पुरस्कार की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही इसी कड़ी में बुधवार को मुजफ्फरनगर से आवेदन करने वाले शिक्षकों के जनपद स्तर पर साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण की गई। साक्षात्कार के लिए चयन समिति में डीआईओएस हरिकेश यादव और बीएसए संदीप कुमार शामिल रहे। जिले से चार शिक्षकों ने आव...