सराईकेला, मई 22 -- खरसावां। हेमंत सरकार हाय-हाय, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सरकार निक्कमी है वो सरकार बदलनी है, किसानों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे। किसानों की मेहनत का सम्मान करो, उनका हक दिलाओ आदि नारों के बीच कुचाई में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत कुचाई प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना कार्यक्रम भाजपा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष दास सोय के नेतृत्व में आयोजित की गई। भाजपाइयों ने कुचाई भाजपा कार्यालय से हेमंत सरकार के खिलाफ पद यात्रा कर कुचाई पहुंचे। यह पदयात्रा धरना-प्रदर्शन में बदल गई। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने हेमंत सरकार के खिलाफ जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव के समय जनता और किसानों से कई वादे किए थे। लेकिन आजतक उन्हें पूरा नहीं किया ...