गंगापार, मई 21 -- थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के पास एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...