राज्य विश्वविद्यालय : 242 मेधावियों को मिलेगा मेडल, 81,822 को उपाधि
प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह गुरुवार को अपराह्न तीन बजे से होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी होंगे। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। यह जानकारी मंगलवार को कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि समारोह में कुल 81,822 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 61,753 स्नातक और 20,129 परास्नातक के विद्यार्थी शामिल हैं। विभिन्न संकायों के 242 मेधावी छात्र-छात्राओं को 73 स्वर्ण, 82 रजत और 87 कांस्य पदकों से सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.