प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सह-शैक्षिक (को-करिकुलर) विषय में फेल होने पर बैक पेपर का अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों से 16 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। प्रवेश पत्र 18 अगस्त को जारी होंगे। बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम सेमेस्टर के ऐसे परीक्षार्थी, जिन्होंने अपने सभी प्रश्नपत्र उत्तीर्ण कर लिए हैं, लेकिन किसी सेमेस्टर में सह-शैक्षिक के प्रश्नपत्र में फेल हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बैक पेपर परीक्षा 22 और 23 अगस्त को तीन पालियों में कराई जाएगी। प्रयागराज के विद्यार्थियों के लिए कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज, प्रतापगढ़ में एमडीपीजी कॉलेज, कौशांबी के लिए भवंस मेहता महाविद्याल...