राज्य विवि में दो प्रोफेसरों को मिली नई जिम्मेदारी
प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में दो प्रोफेसरों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व सौंपे गए हैं। कुलपति के आदेश के अनुपालन में हिंदी विभाग के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह को अधिष्ठाता-सामाजिक विज्ञान संकाय नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए प्रभावी होगी। इसी क्रम में समाजकार्य विभाग के आचार्य प्रो. विवेक कुमार सिंह को अधिष्ठाता-छात्र कल्याण बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 20 अगस्त से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। इस संबंध में कुलसचिव प्रो. विनीता यादव ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.