प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कैंपस में जल्द ही चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसकी तैयारियां विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रारंभ कर दी हैं। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पिछले पांच वर्षों में शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी दौरान विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से 'ए' ग्रेड भी प्राप्त हुआ, जो संस्थान की गुणवत्ता और शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.