प्रयागराज, जून 24 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुरुवार है। विश्वविद्यालय इस साल 15 से अधिक व्यावसायिक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है। पांच जुलाई को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 28 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके तहत एमसीए, एलएलएम, एमबीए, एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा एमएससी (एग्रीकल्चर) एग्रोनामी, मृदा विज्ञान, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट पैथोलॉजी, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हॉर्टिकल्चर इन फ्रूट साइंस तथा हार्टिकल्चर इन वेजिटेबल साइंस पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश दिया जाएगा। यह भी ...