राज्य विवि : नव प्रवेशियों की कक्षाएं तीन अगस्त से
प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गुरुवार को एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप छात्र दीक्षारंभ कार्यक्रम (स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम) 3 से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा तथा शिक्षण कार्य तीन अगस्त से प्रारंभ होगा। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य सात नवंबर तक चलेगा। इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 नवंबर तक पूर्ण कर ली जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक होंगी। 21 दिसंबर से 3 जनवरी 2027 तक शीतावकाश रहेगा तथा परीक्षा परिणाम 10 जनवरी तक घोषित कर दिए जाएंगे।तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.