प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संभावित ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत 28 मई गुरुवार को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब 28 मई को निर्धारित सभी विषयों की परीक्षाएं एक दिन पहले यानी 27 मई बुधवार को आयोजित कराई जाएंगी।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय पूर्व निर्धारित ही रहेगा। केवल परीक्षा की तिथि बदली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 मई को उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है, जिनकी परीक्षा पहले 28 ...