शाहजहांपुर, मार्च 10 -- फोटो:65 आगामी लोक अदालत की जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देषानुसार दिनांक 14.03.2026 को राश्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिस सम्बन्ध में आज दिनांक 09.03.2026 को माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय की अध्यक्षता में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाॅपुर श्री मनीष कुमार सिंह की उपस्थिति में एक मीटिंग प्रशासनिक अधिकारियो के साथ आहूत की गयी जिसमे अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राशिद अली, पुलिस उपाधक्षक निष्ठा उपाध्याय, यातायात निरीक्षण श्री बच्चू सिंह, प्रभारी सम्मन सेल, राम सुन्दर यादव, चकबन्दी अधिकारी चिंता कुमार तिवारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक राधे रमन तिव...