राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स ने सौंपा ज्ञापन
बागपत, मई 15 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने बुधवार को एसडीएम बागपत को मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कॉरपोरेशन के द्वारा वितरण ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्तता को रोके जाने के कड़े दिशा निर्देश के बाद भी प्रबंधन द्वारा बिना संसाधन उपलब्ध कराए जेई, एई पर नियम-10 के तहत वेतन कटौती के नोटिस दिए जा रहे हैं। जेई के रिक्त पद तत्काल भरे जाएं, दोहरा प्रभार समाप्त हो। बिना जांच निलंबन, उत्पीड़न बंद किया जाए और मार्च-2023 हड़ताल के मामले पर कार्यवाही वापस हों। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर पंकज जायसवाल, पर्वेक्षक प केंद्रीय लेखा निरीक्षक प्रदीप गुप्ता, अधिशासी अभियंता डिविजन खेकड़ा रवि यादव, जिलाध्यक्ष राकेश ढाका, जिला सचिव केके पटेल, गणेश प्रसाद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वेतन कटौती व कार्रवाई पर रोक की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.