राज्य वित्त आयोग की बैठक में प्रधान अनिल होंगे शामिल
महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायती राज संस्थाओं को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गठित छठां राज्य वित्त आयोग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद और विचार-विमर्श का कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में आगामी 17 जून को किया जाएगा। गोरखपुर मंडल से विभिन्न जनपदों के पंचायत प्रतिनिधियों का चयन किया गया है, जिसमें महराजगंज जनपद के मिठौरा विकास खंड की ग्राम पंचायत परसौनी के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी भी शामिल होंगे। उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल के अनुसार आयोग पंचायतों की समस्याओं, वित्तीय स्थिति एवं संसाधनों से जुड़ी चुनौतियों पर जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेगा। इसके लिए गोरखपुर मंडल से जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं पूर्व/वर्तमान ग्राम प्रधानों सहित कुल सात पंचायत प्रतिनिधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.