रामगढ़, जून 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। राज्य वित्त आयोग की टीम ने गुरुवार को डाड़ी और गिद्दी क पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में 5वें राज्य वित्त आयोग के सलाहकार कृष्ण मोहन पोद्दार एवं पायल नास्कर के साथ इंटर्न यामिनी आर्या और अनन्या द्विवेदी, जिला परियोजना प्रबंधक पंचायती राज्य राहुल कुमार सिंह शामिल थे। राज्य वित्त आयोग की टीम ने प्रखंड के डाड़ी और गिद्दी क पंचायत निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पंचायत मूल्यांकन सूचकांक पीएआई 2.0 के परिणामों की जमीनी स्थिति का आकलन किया। साथ ही आयोग की टीम ने पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, उपलब्ध सुविधाओं और पीएआई 2.0 के आधार पर तैयार आंकड़ों का सत्यापन किया। टीम ने पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध सरकारी अभिलेखों और दस्तावेजों की भी विस्तार से जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...