गाज़ियाबाद, मई 26 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कपड़ा मिल स्थित इंस्टिट्यूट आफ फाइन आर्ट्स आइफा में राज्य ललित कला अकादमी की ओर 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मुख्यअतिथि ​शिक्षाविद् डॉ.अरुण त्यागी, अमित कुमार, गुरमीत कौर और डॉ. संगीता शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला 26 मई से 17 जून तक चलेगी। इसमें कला प्रेमियों, बच्चों और युवाओं को रचनात्मक क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें भारतीय कला एवं आधुनिक चित्रकला की विभिन्न विधाओं से परिचित कराया जाएगा। प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा चित्रकला की विभिन्न विधाओं, प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक एवं तकनीकी ज्ञान दिया किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.संघर्ष शर्मा, डॉ. रुचि ...