मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुंगेर में 21 से 23 अगस्त तक होने वाली राज्यस्तरीय योग चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला बालक-बालिका टीम का चयन नौ अगस्त (रविवार) को होगा। चयन प्रक्रिया सुबह नौ बजे से एलएस कॉलेज परिसर स्थित भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य केंद्र में शुरू होगी। बिहार योग संघ की सचिव श्रेया श्रुति व अखिलेश कुमार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता पांच आयु वर्गों में होगी। इसमें 8-10 वर्ष, 10-12 वर्ष, 12-14 वर्ष, 14-16 वर्ष और 16-18 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी, 2009 से 31 दिसंबर 2019 के बीच होनी चाहिए। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 26 वा योग एंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स...