राज्य योगा सेंटर में विशेष शिविर शुरू
रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में ईस्ट जेल रोड स्थित राज्य योगा सेंटर में शनिवार से विशेष योग शिविर शुरू हुआ, जो 20 जून तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने 'योग कीजिए, निरोग रहिए' के संदेश को राज्य की अंतिम पंचायत तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने निकटवर्ती अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग सत्रों से जुड़कर स्वस्थ झारखंड के निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- योग सप्ताह के आयोजन की हुई तैयारी बैठक इस अवसर पर आयुष विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.